ब‍िना झंझट सीधे घर पहुंच जाएगा गेहूं-चावल

राशन कार्ड: कोरोना काल में लॉकडाउन लागू होने के बाद सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों और मजदूरों के लिए मुफ्त राशन योजना शुरू की गई थी। सरकार ने इस योजना का नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) रखा है। आखिरी दिनों में इस योजना में कुछ बदलाव भी किए गए।

आधार कार्ड से मिलता है योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है। आप आधार कार्ड के जरिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। इसे ऑनलाइन ही किया जाएगा।

शिकायत कैसे करें

अगर आपको राशन नहीं मिल रहा है तो आप वेबसाइट और ई-मेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप ई-मेल पर शिकायत करते हैं तो इसके लिए आपको अपनी शिकायत लिखकर राशन कार्ड नंबर के साथ राशन डिपो की जानकारी देनी होगी।

ई-मेल के माध्यम से शिकायत कैसे करें

ई-मेल द्वारा शिकायत के लिए आप cfood@nic.in पर मेल भेज सकते हैं। यह ईमेल सिर्फ दिल्ली राशन कार्ड धारकों के लिए है।

यदि आपको दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ नहीं मिलता है तो आप इस मेल पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट http://fs.delhigovt.nic.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर

दिल्ली सरकार ने शिकायत करने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। यहां शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको 1800110841 पर कॉल करना होगा। फोन पर नाम, पता, राशन कार्ड संबंधी जानकारी देने के बाद राशन डिपो की भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप कार्यालय के पते पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप इन नंबरों पर राशन काला करने की शिकायत भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *