सहरसा में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे ने गांव के लोगों पर लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप; जमीन विवाद की जताई आशंका

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव मवेशियों के बथान से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के वार्ड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय गणेश प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र 72 वर्षीय रामदेव सिंह के रूप में हुई है। रामदेव सिंह तीन संतानों के पिता थे।

 

मृतक के पुत्र नीतेश ने बताया कि उनके पिता गांव के वार्ड नंबर-3 स्थित मवेशियों के बथान में रहते थे। शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे जब वह अपने पिता से मिलने वहां पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

 

नीतेश का आरोप है कि उनके पिता का गांव के ही दुष्यंत, कुश कुमार, ओम कुमार, दिलीप कुमार, चंद्र कुमार सिंह और मनन सहित अन्य लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर आरोपितों ने उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

इधर, बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

**नोट:** फिलहाल हत्या के आरोपों की पुलिस जांच जारी है और किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Posts

रोहतास में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, बिना एक्सपायरी डेट वाले पैकेट मिले; मौके पर कराया गया नष्ट, दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी

रोहतास जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार…

तीसरी बार अभिमन्यु पटेल को मिली छात्र जदयू मधेपुरा जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में खुशी

छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन में अभिमन्यु पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *