पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के अभियान की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की सराहना, 65 लाख पौधों के वितरण और रोपण की दी जानकारी

पलामू। पर्यावरण की रक्षा का संकल्प जब जुनून बन जाए, तो उसकी हरियाली सरहदों को पार कर लोगों के जीवन तक पहुंचती है। कुछ ऐसा ही प्रयास पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल वर्षों से कर रहे हैं। उनके पर्यावरण संरक्षण अभियान और पौधरोपण के प्रयासों की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए डॉ. कौशल और उनके पूरे परिवार का समर्पण सराहनीय है।

 

Sponsored Advertisement

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मेदिनीनगर के बाइपास रोड स्थित पर्यावरण भवन पहुंचीं। यहां पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण धर्म के तहत उन्हें पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उनके लंबे अभियान और उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

 

डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने मंत्री को अपने पौधरोपण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक वह 10 देशों, भारत के 26 राज्यों और 181 जिलों में 65 लाख से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण एवं रोपण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उनका अभियान लगातार जारी है।

 

डॉ. जायसवाल ने यह भी बताया कि उनकी जीवनी से जुड़े प्रश्न ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और यूपीएससी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। वर्ष 2010 से सीबीएसई की आठवीं और आईसीएसई की छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में भी उनकी जीवनी शामिल है।

 

डॉ. कौशल ने बताया कि 20 दिसंबर को अद्विक प्रताप देव के जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो पाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पलामू आने पर उनके आवास पहुंचने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में वह पर्यावरण भवन पहुंचीं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

 

इस दौरान मंत्री ने डॉ. कौशल के पुत्र एवं छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल को व्यावसायिक संगठन में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पुरस्कारों और उपलब्धियों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पूरे परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

मौके पर डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, मोहनलाल खुर्जा, पार्वती देवी, अरुण जायसवाल तथा परिवार की अन्य सदस्य कोमल और शिल्पा जायसवाल मौजूद रहीं।

 

लोकेशन: पलामू, झारखंड

संवाददाता: सत्यम शुक्ला

Related Posts

सुल्तानगंज में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भव्य स्वागत, अजगैबीनाथ धाम के विकास और जलजमाव की समस्या पर हुई चर्चा

  भागलपुर/सुल्तानगंज। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर जाने के क्रम में सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ चौक पर भव्य स्वागत…

धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री वॉल तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने उठाए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

धनबाद। न्याय की चौखट पर जब किसी मामले की सुनवाई जारी हो, तब उससे जुड़ी कार्रवाई कई सवाल खड़े कर देती है। धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री वॉल तोड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *