भागलपुर में थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत; 6 यात्री घायल, हाईवा चालक फरार

 

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार की सुबह रफ्तार और कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रसलपुर थाना के ठीक सामने ई-रिक्शा और एनटीपीसी की फ्लाई ऐश से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अमित ठाकुर (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Sponsored Advertisement

 

मृतक अमित ठाकुर सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव निवासी लुटेशर ठाकुर का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, वह बिहार बॉर्डर की ओर से यात्रियों को लेकर एकचारी रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने तीखे मोड़ पर हाईवा (नंबर BR10GB2120) से उसकी टक्कर हो गई। आरोप है कि हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गलत दिशा में आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

 

ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

हादसे के बाद स्थानीय लोग और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल बृजेश तांती और प्रिंस कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों की पहचान राजेश मंडल, भुवनेश्वर पासवान, आयुष कुमार और रोजी देवी के रूप में हुई है।

 

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है।

 

सड़क किनारे जब्त वाहनों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाना के सामने सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पहले से संकरी है और वाहनों के खड़े रहने से आवागमन में परेशानी होती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।

 

स्थानीय राहगीर निगम भगत और निवासी रूबी देवी ने प्रशासन से जब्त वाहनों को दूसरी जगह रखने की मांग की। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

 

रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना ने भारी वाहनों की आवाजाही, तीखे मोड़ पर सुरक्षा और सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीण प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

सहरसा में पूर्व मुखिया गुड्डू मुखिया की हत्या की जांच शुरू, एसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबेला–मुबारकपुर मार्ग पर हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में…

सहरसा में पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप

  बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबेला–मुबारकपुर मार्ग पर हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *