आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता से उत्सवी माहौल में मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में भैया -बहनों, अभिभावकों, आचार्यों, समिति सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोग योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होकर 8:30 तक आयोजित हुई । योगाभ्यास के कार्यक्रम में तारासन, सूर्य नमस्कार,अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, कटिचक्रासन, पवनमुक्तासन, ब्रह्मनाद, सहित कई योग, आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार योग विद्यालय से जुड़े योगाचार्य डॉ सत्यजीत मिश्रा ने भी भैया बहनों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग एक विज्ञान है, नियमित योग से मन एवं चित्त की शुद्धि होती है , शरीर स्वस्थ रहता एवं बुद्धि तीव्र होती है।इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में चंद्रशेखर पांडेय, चंद्रशेखर मधुक भी मंचासीन रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिन्हा ने विश्व योग दिवस के अवसर पर भैया बहनों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। विद्यालय के योगाचार्य गोपाल, संजीव कुमार पाठक ने भी भैया बहनों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *