धनबाद के हीरापुर में ‘श्याम कारीगरी’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के आकर्षक सामान

**धनबाद।** शहर के हीरापुर पार्क मार्केट में सोमवार को गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के सामान की नई रेंज के साथ ‘श्याम कारीगरी’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी श्याम पांडेय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालकों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Sponsored Advertisement

‘श्याम कारीगरी’ में ग्राहकों को उचित मूल्य पर होलसेल गिफ्ट आइटम, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर, प्रीमियम गिफ्ट हैंपर, जर्मन सिल्वर आर्टिकल्स और आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत, पसंद और बजट के अनुसार विभिन्न प्रकार के उपहार एवं सजावटी सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी श्याम पांडेय ने कहा कि ‘श्याम कारीगरी’ धनबाद के ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां उचित कीमत पर आकर्षक गिफ्ट आइटम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों पर जाने के बजाय एक ही स्थान पर अपनी पसंद के सामान चुनने की सुविधा मिलेगी।

 

प्रतिष्ठान में जन्मदिन, शादी-विवाह, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों के लिए उपहारों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, आकर्षक गिफ्ट बास्केट और प्रीमियम गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध होंगे। वहीं, घर और कार्यालय को सजाने के लिए होम डेकोर की वस्तुओं के साथ हस्तनिर्मित उत्पाद भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

प्रतिष्ठान के शुभारंभ से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को गिफ्ट, हैंडीक्राफ्ट, सजावटी वस्तुओं और जर्मन सिल्वर उत्पादों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है। उचित कीमत पर विविध उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल से ग्राहकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

**पता:** मां भवानी कॉम्प्लेक्स, झरनापाड़ा रोड, कॉस्मो बाजार के सामने, पार्क मार्केट, हीरापुर, धनबाद।

Related Posts

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण के आरोप, जामताड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

**जामताड़ा।** जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा…

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *