त्योहारों से पहले जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान

**एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में हुई वाहनों की सघन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और आम लोगों को किया गया जागरूक**

 

Sponsored Advertisement

**जामताड़ा।** आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

 

अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों और विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नाकेबंदी कर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की गई। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

 

पुलिस ने जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। नियमों की अनदेखी करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने तथा त्योहारों के दौरान सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

 

पूरे अभियान की निगरानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा एवं नाला के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों के पुलिस निरीक्षकों ने की। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

जामताड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने लोगों से पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

**संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण के आरोप, जामताड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

**जामताड़ा।** जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा…

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *