मगध प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में औरंगाबाद के पहलवानों का जलवा, 8 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 4 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

औरंगाबाद। मगध प्रमंडल स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में जिले के 10 पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया, जिनमें से 8 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, इनमें से चार पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में राणा आयुष कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 44 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 आयु वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में अमरेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में आदित्य कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

Sponsored Advertisement

इसके अलावा, 52 किलोग्राम भार वर्ग में नीतीश कुमार ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के 125 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित राज ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंकित राज, अमरेश कुमार, राणा आयुष कुमार सिंह और नीतीश कुमार का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये चारों पहलवान राज्य स्तर पर मगध प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन सभी खिलाड़ियों को कुश्ती कोच अनिकेत रमण प्रशिक्षण देते हैं और उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पदक विजेता खिलाड़ियों को जिले के खेल प्रेमियों और जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वहीं, औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के कुश्ती खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Related Posts

बंजरिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतलें बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बंजरिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतलें बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *