सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने बाइक चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके साथ ही मुख्य आरोपी के घर से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर सदर अनुमंडल और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान बाल गोविंद उर्फ रोशन झा के रूप में हुई है। वह कवेला रहुआ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया। इस संबंध में सौर बाजार थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने मोटरसाइकिलों की चोरी और उनकी खरीद-बिक्री में शामिल आरोपी के चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं से जुड़े दूसरे पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

 

इस पूरे मामले के उद्भेदन और चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में शामिल पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से अभियान में शामिल टीम के सदस्यों को पुरस्कृत करने की बात कही गई है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *