चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर महागठबंधन का प्रदर्शन, पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके

बिहारशरीफ। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर गुरुवार को बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ पर महागठबंधन के घटक दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

Sponsored Advertisement

महागठबंधन के नेता सत्येंद्र बिंद ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों का सम्मान करना चुनावी व्यवस्था की जिम्मेदारी है। विपक्ष लगातार चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहा है, इसलिए चुनाव आयोग और सरकार को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

वहीं, माले नेता अरुण यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ न्याय नहीं किया है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच उठ रहे सवालों का समाधान जरूरी है।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कायम रहना बेहद जरूरी है। यदि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का समाधान नहीं किया गया तो महागठबंधन की ओर से आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।

महागठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *