बाइक को बचाने में खड्ड में पलटा ई-रिक्शा, चार महिलाएं घायल

शेखपुरा: शेखपुरा-सुमका मुख्य सड़क मार्ग पर मनकौल और टांडापर गांव के बीच एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ, जब ई-रिक्शा चालक ने सामने से आ रही एक बेकाबू बाइक को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और यात्रियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्ड में पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ई-रिक्शा में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

Sponsored Advertisement

घायलों की पहचान कसार गांव निवासी ललिता देवी, गायत्री देवी, सारों देवी और आलो देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं ई-रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा आ रही थीं। उन्हें इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होना था।

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं ई-रिक्शा से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को अचानक चकमा दे दिया। बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में चारों महिलाओं को चोटें आई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना में बाइक चालक को भी मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *