कंधे पर कांवर, मन में संकल्प लेकर कंधे पर कांवर, मन में संकल्प लेकर बाबा धाम रवाना हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर धाम रवाना हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर

भागलपुर। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर इन दिनों शिवभक्तों की आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। इसी बीच दरभंगा के भाजपा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी कांवर यात्रा पर निकले। सांसद ने सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरा और कंधे पर कांवर लेकर अपने सहयोगियों के साथ पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा शुरू की। सुल्तानगंज से देवघर तक कांवर यात्रा करीब 100 किलोमीटर से अधिक की होती है।

 

Sponsored Advertisement

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और देशवासियों के जनकल्याण की कामना लेकर बाबा बैद्यनाथ की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि कंधे पर कांवर और मन में संकल्प लेकर बाबा धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव से प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, देश की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे।

 

सांसद के कांवर यात्रा पर निकलने के दौरान स्थानीय थाना अध्यक्ष विपुल कुमार, एसआई शंभू पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद सांसद अपने सहयोगियों के साथ पैदल कच्ची कांवरिया पथ पर आगे बढ़े।

 

सुल्तानगंज से देवघर तक का यह मार्ग हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। कांवड़िए गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल रवाना होते हैं और रास्तेभर बोल बम तथा हर-हर महादेव के जयकारों से कांवरिया पथ गूंजता रहता है।

 

सांसद के कांवर लेकर यात्रा पर निकलने की खबर के बाद आसपास मौजूद लोगों और कांवरियों में भी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में एक जनप्रतिनिधि के शामिल होने की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 

यात्रा के दौरान सांसद अपने सहयोगियों के साथ कच्ची कांवरिया पथ से होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अपने संकल्प के अनुसार प्रार्थना करेंगे।

Related Posts

SIR में गड़बड़ी के आरोप पर बगहा में महागठबंधन का मार्च, CEC के खिलाफ नारेबाजी

SIR में गड़बड़ी के आरोप पर बगहा में महागठबंधन का मार्च, CEC के खिलाफ नारेबाजी

बेगूसराय में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

बेगूसराय में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *