पटना में भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कराटे में 1 स्वर्ण, 1 रजत समेत 7 पदक

भागलपुर। पटना में आयोजित 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे-डू चैंपियनशिप में भागलपुर जिला कराटे संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। यह प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल, नसरिगंज, पटना में आयोजित की गई थी।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में भागलपुर की सबा खातून ने -45 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रुद्रानी रानी ने -48 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रुद्रानी रानी इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं।

 

इसके अलावा बालिका वर्ग में सिद्रा खातून, आफरीन जमील और ज़ैनब खान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं बालक वर्ग में अरशिल खान और बादल कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

भागलपुर जिला कराटे संघ के अनुसार, प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में प्रस्तावित है, जिसमें भागलपुर के ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेंशी मो. मसीउल ओला और महासचिव मनीष कुमार शर्मा ने सभी पदक विजेताओं के साथ कोच बाल्मीकि कुमार और रुद्रानी रानी को बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता भागलपुर कराटे के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे।

 

इस संबंध में प्रतियोगिता की पूरी जानकारी भागलपुर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेंशी मो. मसीउल ओला ने दी।

 

 

Related Posts

मोतिहारी में समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समूह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई…

सासाराम बाईपास का आज लोकार्पण करेंगे सम्राट चौधरी, युवा संवाद और सहयोग शिविर में भी होंगे शामिल

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका रोहतास का पहला दौरा है। इस दौरान वे सासाराम में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *