जामताड़ा पुलिस ने चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, एसपी शंभु कुमार सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जामताड़ा। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा पुलिस की ओर से जिलेभर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों और पुलिसकर्मियों में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई।

 

Sponsored Advertisement

जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला समाहरणालय परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई की गई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस केंद्र जामताड़ा समेत जिले के सभी थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने परिसरों की साफ-सफाई की। पुलिसकर्मियों ने परिसर के आसपास जमा कचरे को हटाया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

अभियान के दौरान इसमें शामिल सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की प्रतिबद्धता जताई।

 

वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर जामताड़ा के पुराना कोर्ट मोड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने गांधी जी के विचारों और उनके स्वच्छता संदेश को स्मरण किया।

 

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। पुलिस प्रतिष्ठानों में चलाए गए अभियान के माध्यम से आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

नाला थाना में चला स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नाला थाना परिसर में…

निरसा में अवैध कोयला खनन का खुलासा, विधायक अरूप चटर्जी खुद खदान में उतरे

धनबाद। निरसा के ईसीएल राजा कोलियरी में कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शुक्रवार को निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी को अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *