गयाजी में अजय देवगन के हमशक्ल ने मचाया धमाल, तीन दर्जन से ज्यादा अभिनेताओं की हूबहू मिमिक्री से चौंके लोग

गया: बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं। विदेशों से भी तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच मेले में एक ऐसे शख्स ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसका चेहरा फिल्म अभिनेता अजय देवगन से काफी मिलता-जुलता है। पहली नजर में लोग उन्हें देखकर चौंक गए, लेकिन बाद में पता चला कि वह अजय देवगन के हमशक्ल और मिमिक्री आर्टिस्ट दीपक अग्रवाल हैं।

हैदराबाद मेन सिटी से दीपक अग्रवाल अपने परिवार के करीब 25 सदस्यों के साथ गयाजी पहुंचे हैं। परिवार के साथ वह 17 दिवसीय पिंडदान और पूर्वजों के निमित्त तर्पण-श्राद्ध का कर्मकांड कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी मिमिक्री ने श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Sponsored Advertisement

दीपक अग्रवाल देश के कई नामचीन अभिनेताओं की हूबहू आवाज निकालने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह दिलीप कुमार, अमजद खान, अमिताभ बच्चन, पृथ्वीराज, असरानी और ओम प्रकाश समेत तीन दर्जन से अधिक अभिनेताओं की मिमिक्री करते हैं। खास बात यह है कि वह कुछ अभिनेताओं की आवाज में गाना भी गा लेते हैं। इसके अलावा चिड़िया की आवाज निकालने में भी माहिर हैं।

दीपक का लुक अजय देवगन से काफी मिलता-जुलता है। इसी वजह से उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिला था, लेकिन कुछ निजी कारणों से वह मौका हाथ से निकल गया। वह कई नामचीन कलाकारों के साथ समय भी बिता चुके हैं। मुंबई में रणवीर सिंह के साथ कई दिनों तक रहने के अलावा प्रीतम दा और शेखर सुमन के साथ भी उनकी अच्छी पहचान रही है।

दीपक अग्रवाल का मुख्य पेशा डबिंग और मिमिक्री है। वह हैदराबाद में कैटरिंग का काम भी करते हैं। उनका कहना है कि मिमिक्री के जरिए उन्हें लोगों का खूब प्यार और पहचान मिलती है। परिवार का कहना है कि दीपक अपनी कला से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

Related Posts

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों का रेस्क्यू, 4 नर और 8 मादा सुरक्षित निकाले गए

बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों का रेस्क्यू, 4 नर और 8 मादा सुरक्षित निकाले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *