रोहिणी आचार्य पहुंचीं पटना, लालू-राबड़ी ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव

पटना: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार शाम पटना पहुंचीं। उन्हें रिसीव करने के लिए खुद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी और रोहिणी की मुलाकात का भावुक नजारा देखने को मिला। रोहिणी ने अपने पिता और मां से गले मिलकर मुलाकात की। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए।

पटना पहुंचने के बाद रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बुलाया है और वह अपने मायके, अपने पिता से मिलने आई हैं। उन्होंने कहा कि पटना आने और इस पारिवारिक मुलाकात को किसी भी राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

Sponsored Advertisement

दरअसल, रोहिणी आचार्य पिछले कुछ समय से आरजेडी के कई फैसलों को लेकर नाराज बताई जा रही थीं। इसी नाराजगी के बाद वह पटना छोड़कर सिंगापुर चली गई थीं। वहां से उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई नेताओं और पार्टी के कामकाज पर सवाल उठाए थे।

हालांकि, तेजस्वी यादव पर सत्ता पक्ष के हमलों के दौरान रोहिणी कई बार उनके समर्थन में भी नजर आईं। अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की पहल के बाद रोहिणी के पटना लौटने को परिवार के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

पटना आने से पहले रोहिणी ने कहा था कि उनके लिए उनके पिता, उनकी खुशी और उनका आशीर्वाद सबसे बढ़कर है। उन्होंने कहा था कि पिता के बुलावे से बढ़कर उनके लिए कोई आदेश नहीं है और वह बेटी होने का फर्ज निभाने के लिए जल्द पटना आएंगी।

पहले ऐसी खबरें थीं कि रोहिणी पटना में किराये के फ्लैट में रहेंगी। लेकिन पटना पहुंचने के बाद लालू-राबड़ी उन्हें अपने निजी आवास कौटिल्य नगर लेकर गए। अब वह यहीं रह रही हैं। इस मुलाकात के बाद लालू परिवार के बीच चल रही नाराजगी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Posts

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों का रेस्क्यू, 4 नर और 8 मादा सुरक्षित निकाले गए

बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों का रेस्क्यू, 4 नर और 8 मादा सुरक्षित निकाले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *