आज रात 12 बजे से बंद होगा बेली ब्रिज, कल सुबह 6 बजे से भागलपुर-नवगछिया के बीच शुरू होगी जहाज सेवा

भागलपुर। विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए बनाए गए बेली ब्रिज पर आज रात 12 बजे से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। करीब तीन महीने तक बेली ब्रिज बंद रहने के दौरान भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रियों के आवागमन के लिए जलमार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था बनाया गया है। प्रशासन ने इसके लिए 12 जहाजों की व्यवस्था की है।

 

Sponsored Advertisement

बेली ब्रिज बंद होने और अगले दिन सुबह से शुरू होने वाली जहाज सेवा की तैयारियों का जिलाधिकारी अलंक्रिता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने यात्रियों के लिए बनाए गए टिकट काउंटर, कतार व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और जहाज पर चढ़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

प्रशासन के अनुसार, भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का परिचालन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। भागलपुर की ओर से जहाज सेवा बियाडा क्षेत्र में एफएम मॉल के बगल से संचालित होगी। यात्रियों को पहले टिकट लेना होगा और इसके बाद निर्धारित कतार में खड़े होकर क्रमवार तरीके से जहाज पर सवार कराया जाएगा।

 

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जहाज परिचालन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रसोई दीदी का किचन भी संचालित किया जाएगा।

 

वहीं, बड़ी और मालवाहक गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। बाबूपुर मोड़ से कार्गो जहाज का परिचालन होगा। इसके माध्यम से मालवाहक और बड़ी गाड़ियों को नदी के रास्ते पार कराया जाएगा, जिससे आवश्यक सामान की आवाजाही जारी रखने में मदद मिलेगी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की टीम जहाज परिचालन की लगातार निगरानी करेगी।

 

आज रात 12 बजे बेली ब्रिज पर परिचालन थमने के बाद कल सुबह 6 बजे से जहाज सेवा शुरू होगी। अगले करीब तीन महीने तक यह जलमार्ग भागलपुर-नवगछिया के बीच आवागमन का प्रमुख वैकल्पिक माध्यम रहेगा।

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *