पीरपैंती में सड़क पार कर रही युवती को बाइक ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

भागलपुर। पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क हादसे में एक युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब दुलदुलिया गांव निवासी जीछु मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी बैंक जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक की उनकी टक्कर हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

 

Sponsored Advertisement

हादसे में प्रीति कुमारी के दायें पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बाइक चालक खवासपुर निवासी नीतीश कुमार को भी हादसे में चोट लगी है। उनके बायें पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आने की जानकारी सामने आई है।

 

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

 

बाइक चालक नीतीश कुमार ने हादसे के संबंध में बताया कि सड़क पर अचानक युवती बाइक के सामने आ गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

घटना के कारण कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

 

फिलहाल दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों और बाइक की गति आदि की स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Related Posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का प्रथमदृष्टया खुलासा

आरा/भोजपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर और पटना…

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, 46 वार्डों में नियमित कचरा उठाव पर जोर

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान और स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *