बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR; मंदार पर्वत का बताया जा रहा वीडियो

बिहार के बांका जिले से लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो बांका के बौंसी स्थित प्रसिद्ध मंदार पर्वत का है और यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 3 सितंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़की का हाथ मरोड़ने और चप्पल से मारने जैसी हरकतें नजर आ रही हैं। वहीं, एक युवक के हाथ में डंडा भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक गाना भी बज रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़की का हाथ मरोड़ने और चप्पल से मारने जैसी हरकतें नजर आ रही हैं। वहीं, एक युवक के हाथ में डंडा भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक गाना भी बज रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

Sponsored Advertisement

बांका पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया सेल को वाट्सऐप के जरिए मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो बौंसी के मंदार पर्वत पर बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना है और इसे अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल किया जा रहा है।

इस मामले में बौंसी थाना में अज्ञात छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें उनकी पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

मंदार पर्वत बांका के बौंसी में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

राजनीति के मंच से मनोरंजन की दुनिया तक, तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला की जुगलबंदी

राजनीति के मंच से मनोरंजन की दुनिया तक, तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला की जुगलबंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *