विक्रमशिला सेतु बंद रहने की संभावना, वैकल्पिक यातायात और यात्री सुविधाओं की तैयारी तेज

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के आगामी अवधि में बंद रहने की संभावित स्थिति को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन का उद्देश्य सेतु के बंद रहने के दौरान आम लोगों और यात्रियों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है।

 

Sponsored Advertisement

इसको लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा गठित समिति को वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, नाव एवं क्रूज परिचालन तथा यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा गया है।

 

प्रशासन की ओर से भागलपुर से नवगछिया तक जलमार्ग से दोनों ओर नाव और क्रूज परिचालन के लिए रूट-चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्धारित रूट के अनुसार बड़े और छोटे नाव/क्रूज के परिचालन के लिए शुरुआती स्थल से अंतिम स्थल तक समय-सारणी तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

 

वहीं, परिवहन, पुलिस, यातायात, पथ निर्माण, नगर निकाय, प्रखंड एवं अंचल प्रशासन समेत अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

सेतु बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने, जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू करने और यातायात नियंत्रण के अन्य उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों के लिए सुरक्षित Boarding और De-Boarding Points का स्थल निरीक्षण कर चिन्हांकन भी किया जाएगा।

 

इन स्थानों पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए सुरक्षित जगह, वाहनों के व्यवस्थित ठहराव और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा वैकल्पिक आवागमन के लिए निर्धारित किराया या दर को प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

प्रशासन ने नाव और क्रूज परिचालन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य मानकों की जांच पर भी विशेष जोर दिया है। सेतु के संभावित बंद रहने की अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी और समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

Related Posts

गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *