बिहार में Ease of Doing Business को बढ़ावा, रिवैम्प्ड सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर

पटना। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य में Ease of Doing Business (EoDB) को मजबूत करने की दिशा में रिवैम्प्ड Single Window Clearance Portal लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया।

 

Sponsored Advertisement

इस अवसर पर बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, उपाध्यक्ष अरविंद निराला, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, फूड प्रोसेसिंग निदेशक प्रद्युम्न सिंह यादव और संयुक्त सचिव खंडेकर श्रीकांत कुंडलिक समेत विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

रिवैम्प्ड पोर्टल के लाइव होने के साथ अब 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई हैं। निवेशक यहां अपने प्रोजेक्ट के लिए जरूरी स्वीकृतियों की पहचान करने, लाइसेंस के लिए आवेदन करने, पहले से प्राप्त लाइसेंस अपलोड करने और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने में सक्षम होंगे। इससे अलग-अलग विभागों के पोर्टल पर जाने की जरूरत कम होगी।

 

पोर्टल में Know Your Approval (KYA) मॉड्यूल भी शामिल किया गया है। इसके जरिए निवेशक अपने प्रोजेक्ट के चरण के अनुसार Pre-Establishment और Pre-Operation स्तर पर आवश्यक स्वीकृतियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। संबंधित स्वीकृतियों को सीधे Apply सुविधा से जोड़ा गया है।

 

पोर्टल पर प्रदूषण नियंत्रण, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन, विधिक माप विज्ञान, जल संसाधन, अग्निशमन, ऊर्जा, पर्यावरण एवं वन, पथ निर्माण तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभागों की सेवाएं एकीकृत की गई हैं।

 

इसके अलावा Register Your Intent, Strategic Partnership और Investor Facilitation जैसी सुविधाओं के जरिए निवेशक औपचारिक आवेदन से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क, अपॉइंटमेंट और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि Single Window से स्वीकृति प्रक्रिया में पारदर्शिता और विजिबिलिटी बढ़ेगी। वहीं उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने इसे निवेशकों के लिए सहज डिजिटल यात्रा और प्रक्रियात्मक जटिलताओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Posts

गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *