कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद के दामोदर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही धनबाद के विभिन्न धार्मिक स्थलों और दामोदर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मोहलबनी घाट, सुदामडीह घाट और लाल बंगला स्थित दामोदर घाट पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

 

Sponsored Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाटों पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने दामोदर नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य भी किया। वहीं, कई लोगों ने नदी किनारे दीपदान कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

 

घाटों पर पूरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं का कहना था कि हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान और दान करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

 

यही वजह है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी और सरोवरों में स्नान करने पहुंचते हैं। दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कोयलांचल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक पेश की। आस्था, विश्वास और भक्ति के संग धनबाद में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Related Posts

मोहनपुर मोड़ पर ट्रक ने चांदनी यात्री बस में मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर

जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में करीब आठ यात्री घायल…

सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ चिटाही आवास पहुंचकर दिया आशीर्वाद

धनबाद: धनबाद के सांसद ढुलू महतो के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। सांसद की बड़ी पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *