शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हुआ हंगामा

धनबाद : शहर के सिटी सेंटर मॉल स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब बालों में कलर और ब्लीचिंग कराने पहुंची एक युवती के चेहरे पर ब्लीचिंग का पानी गिरने से तेज जलन होने लगी। युवती की पहचान हीरापुर निवासी भावना सिंह के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी आगामी 3 दिसंबर को होने वाली है और इसी सिलसिले में वह अपनी खूबसूरती निखारने के लिए पार्लर पहुंची थीं।

 

Sponsored Advertisement

युवती के अनुसार, पार्लर में बालों में कलर करने के दौरान ब्लीचिंग का पानी उनके चेहरे पर गिर गया, जिसके बाद चेहरे में तेज जलन महसूस होने लगी। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत वहां मौजूद महिला कर्मी से की। इसके बाद इस्तेमाल किए जा रहे प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट की जांच की गई। युवती का आरोप है कि प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट को लेकर सवाल उठने के बाद पार्लर में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया।

 

घटना के बाद युवती ने पार्लर की कार्यप्रणाली और इस्तेमाल किए जा रहे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने इस मामले की शिकायत कंज्यूमर फोरम और स्थानीय थाना में करने की बात कही है। उनका कहना है कि शादी से ठीक पहले इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है।

 

वहीं, हंगामे की सूचना मिलने पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर, ब्यूटी पार्लर संचालक ने युवती के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्लर में इस्तेमाल किया गया प्रोडक्ट एक्सपायरी नहीं था और बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।

 

फिलहाल, इस घटना के बाद ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की गुणवत्ता और उनकी एक्सपायरी डेट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पूरे मामले में युवती और पार्लर संचालक के दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Related Posts

स्कूल में छात्र और उसके पिता से मारपीट का आरोप, नवहट्टा थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

सहरसा: जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में आठवीं कक्षा के छात्र और उसके पिता के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का…

मोहनपुर मोड़ पर ट्रक ने चांदनी यात्री बस में मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर

जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में करीब आठ यात्री घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *