साहित्यिक उल्लास के साथ मनाई गई महाकवि विद्यापति जयंती, कवि मनोज कुमार की पुस्तक ‘मनभावन’ का लोकार्पण

सहरसा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को शारदा नगर में महाकवि विद्यापति जयंती समारोह श्रद्धा, साहित्यिक गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. रामेश्वर ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन परिषद के महासचिव आनंद झा ने किया। समारोह का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार झा ‘अवध’, संरक्षक चंदन कुमार मिश्र तथा उपाध्यक्ष ई. रामेश्वर ठाकुर, बच्चा बाबु और शोभा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत कवि एवं गायक रघुवंश झा द्वारा महाकवि विद्यापति की अमर रचना ‘जय जय भैरवि असुर भयावनि’ के सुमधुर गायन से हुई। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय और मिथिलामय हो गया। इसके बाद महाकवि विद्यापति के साहित्यिक अवदान, उनकी काव्य साधना, भक्ति, प्रेम और लोकसंवेदना पर विस्तार से परिचर्चा हुई।

 

वक्ताओं ने कहा कि महाकवि विद्यापति केवल मैथिली साहित्य के गौरव नहीं, बल्कि भारतीय साहित्यिक परंपरा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनकी रचनाओं में भक्ति, प्रेम, मानवीय संवेदना और लोकजीवन का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। मैथिली भाषा एवं संस्कृति के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी रचनाएं आज भी जनमानस में जीवंत हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं।

 

इस अवसर पर कवि मनोज कुमार के कविता संग्रह ‘मनभावन’ का लोकार्पण भी किया गया। पुस्तक लोकार्पण के बाद संग्रह की विषयवस्तु, काव्यात्मक अभिव्यक्ति और साहित्यिक विशेषताओं पर समीक्षात्मक परिचर्चा हुई। उपस्थित साहित्यकारों ने कवि की सृजनशीलता, भावबोध और काव्य दृष्टि की सराहना करते हुए इसे साहित्य जगत के लिए महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

 

समारोह में अवधेश कुमार झा ‘अवध’, चंदन कुमार मिश्र, ई. रामेश्वर ठाकुर, मिथिलेश झा, रणविजय झा, आनंद झा, कुमार विक्रमादित्य, रघुवंश झा, दिलीप कुमार ‘दर्दी’, मुर्तजा नारियारवी, मनोज कुमार, वीरभद्र, भरत कुमार सुमन, शंकर कुमार, रूपेश कुमार, कृष्ण मोहन सोनी, दीपेश कुमार, विशाल और सौरभ सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Posts

रंगों, सुरों और नाट्य प्रस्तुतियों से सजेगी सिल्क सिटी, 24 दिसंबर से रंग महोत्सव का आगाज

सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कला, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें भागलपुर रंग महोत्सव…

जन्मदिन पर साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, नामचीन कवियों की रचनाओं पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता

    Sponsored Advertisement जंदाहा (वैशाली)। महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं शिक्षाविद् संजय कुमार राय का जन्मदिन शनिवार को साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के अनूठे उत्सव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *