सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 स्थित साहू भवन के सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुबोध साह ने की। मंच संचालन भाजपा महामंत्री भैरव झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुचिन्दर साह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने पार्टी की नीतियों और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने संगठनात्मक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है।
वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पार्टी की कार्यपद्धति, संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगामी 25 नवंबर को होने वाली संयुक्त मोर्चा की बैठक का उल्लेख करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध साह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने मोर्चा की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. अबू बकर, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. फुलेश्वर साह, लालबहादुर साह, दिलीप साह, मंटून साह, पंकज कुमार, लालदेव साह, गोपी चंदन, दीपक कुमार, अभिमन्यु गुप्ता, संजय साह, परमेश्वर मुखिया, प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, प्रीतम कुमार, प्रो. मनोज साह, रामनाथ साह, पुलकित साह, ललन साह, ओमप्रकाश कुमार, कैलाश साह, राकेश कुमार, उपेंद्र गुप्ता, आनंद कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश साह एवं ई. अरविंद साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






