बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में हथियार तस्कर की गिरफ्तारी से खुला राज

 

कोईलवर। बिहार के भोजपुर, पटना और सारण जिलों में सक्रिय अवैध बालू कारोबारियों और हथियार तस्करों के बीच गठजोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार तस्कर शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह से पूछताछ में बिहार के कई बालू कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शुभम लंबे समय से इन जिलों के बालू माफियाओं को हथियार और कारतूस की आपूर्ति करता था।

Sponsored Advertisement

 

यूपी पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जूडापुर निवासी शुभम सिंह, पिता अखिलेश सिंह को करीब आधा दर्जन राइफल और 2500 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। बरामद हथियारों में एक राइफल मेड इन पाकिस्तान की बताई जा रही है। हालांकि, हथियार के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

 

पूछताछ में पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सुअरमरवा निवासी उमाशंकर राय उर्फ सिपहिया, सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावां निवासी अमीरी राय और भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी आशुतोष कुमार उर्फ जिंदल तथा सोनू राय के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा भोजपुर के बालू कारोबारी रवि राय का नाम भी जांच के दायरे में है।

 

शुभम से मिले इनपुट के आधार पर जौनपुर पुलिस कोईलवर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से नारायणपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान आशुतोष उर्फ जिंदल और सोनू राय को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि दोनों वर्ष 2024 में हुए मदन राय हत्याकांड में भी वांछित हैं। वहीं, इस हत्याकांड का आरोपित अमीरी राय फिलहाल जेल में बंद है।

 

सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुभम करीब पांच वर्षों से पटना, भोजपुर और सारण के बालू कारोबारियों को हथियार और कारतूस की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव…

रंगों, सुरों और नाट्य प्रस्तुतियों से सजेगी सिल्क सिटी, 24 दिसंबर से रंग महोत्सव का आगाज

सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कला, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें भागलपुर रंग महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *