जामताड़ा में साइबर ठगों के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार; 8 मोबाइल और 13 सिम बरामद

झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी आरटीओ ई-चालान, फर्जी बैंक अधिकारी और फोनपे कैशबैक के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।

 

Sponsored Advertisement

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी, नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरेश मंडल (25), प्रल्हाद कुमार मंडल (26), खगन दां (22) और उत्तम नाग (37) के रूप में हुई है।

 

तीन अलग-अलग तरीकों से करते थे साइबर ठगी

 

पुलिस के अनुसार, समरेश मंडल और प्रल्हाद कुमार मंडल व्हाट्सएप पर आरटीओ ई-चालान के नाम से फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों की निजी जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद ई-वॉलेट के जरिए ठगी की जाती थी। वहीं, खगन दां पर बैंक अधिकारी बनकर एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी हासिल कर खातों से पैसे उड़ाने का आरोप है।

 

इसी तरह उत्तम नाग फोनपे पर 2,999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजकर लोगों को झांसे में लेता था।

 

पुलिस के मुताबिक, समरेश मंडल के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 35/22 दर्ज है। जबकि खगन दां के खिलाफ कांड संख्या 70/21 और 56/25 में प्राथमिकी दर्ज है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक हीरालाल महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी ने लोगों से अनजान लिंक, फर्जी एपीके फाइल और कैशबैक के लालच से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Posts

8 माह से वृद्धा-विधवा पेंशन का इंतजार, वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में उठा भुगतान का मुद्दा

जामताड़ा में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिलाल साहब ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की…

जामताड़ा में अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *