सहरसा में रोता हुआ मिला मासूम, अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहा बच्चा; पहचानने वाले महिला थाना से करें संपर्क

बिहार के सहरसा जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के डीआरसीसी कार्यालय, परीक्षा भवन, जिला स्कूल समिति रोड के पास एक छोटा बच्चा अकेले रोता हुआ मिला। बच्चा फिलहाल अपने बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। उसे अपना नाम, पता या परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अब उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए आम लोगों से मदद की अपील की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, विकास नामक व्यक्ति उक्त रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर रो रहे एक मासूम बच्चे पर पड़ी। बच्चा अकेला था और काफी परेशान नजर आ रहा था। विकास ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को अपने साथ लिया और उसे सुरक्षित सदर अस्पताल के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय महिला थाना पुलिस को सूचना दी और बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

फिलहाल बच्चा सहरसा महिला थाना में सुरक्षित मौजूद है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बच्चा अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है, जिससे उसके घर और परिवार का पता लगाने में मुश्किल हो रही है।

 

ऐसे में यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे इस बच्चे को पहचानता है या उसके माता-पिता अथवा परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह तत्काल महिला थाना, सहरसा से संपर्क कर सकता है। लोगों से अपील है कि इस तस्वीर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्चे की पहचान हो सके और उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

 

वहीं, विकास के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी तत्परता और इंसानियत की वजह से मासूम बच्चा सुरक्षित पुलिस तक पहुंच सका। अब उम्मीद है कि किसी की मदद से जल्द ही बच्चे का परिवार मिल जाएगा और वह अपने घर लौट सकेगा।

Related Posts

भागलपुर में जायका मटन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन, अब शहर के बीचों-बीच मिलेगा घर जैसा मटन का स्वाद

भागलपुर: शहर में खानपान के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना खुल गया है। भागलपुर में जायका मटन के तीसरे ब्रांच का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नया आउटलेट…

भागलपुर के नारायणी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन और 5 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

भागलपुर। शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। भागलपुर के नारायणी हॉस्पिटल (मल्टी सुपर स्पेशियलिटी) में शुक्रवार को अत्याधुनिक CT…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *