राजगीर घूमाने के नाम पर बड़ा बवाल! छह छात्राओं के साथ शिक्षक के कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा हंगामा

बिहार के गोपालगंज जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की राजगीर यात्रा अब बड़े विवाद का कारण बन गई है। 11वीं कक्षा की छह छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति राजगीर घुमाने ले जाने और इस दौरान शिक्षक के कथित आपत्तिजनक आचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी। वहीं, शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

 

Sponsored Advertisement

मामला थावे प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक एहसान अख्तर ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच स्कूल की छह छात्राओं को राजगीर की सैर कराई थी। बताया जाता है कि इस यात्रा का खर्च शिक्षक ने अपने निजी पैसे से उठाया था। हालांकि, इस कार्यक्रम के लिए न तो शिक्षा विभाग से अनुमति ली गई थी और न ही विद्यालय प्रशासन को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई थी।

 

आरोप है कि शिक्षक ने छात्राओं के अभिभावकों को सरकारी योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण कराने की बात बताई थी। 15-16 अक्टूबर को राजगीर यात्रा से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में शिक्षक के कथित आपत्तिजनक आचरण की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।

 

बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और शिक्षक से जवाब मांगने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने एहसान अख्तर की पिटाई कर दी। इस दौरान एक अन्य शिक्षक सूचित तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों ने उन पर हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब रहने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव मौके से निकल गए।

 

सूचना मिलने पर उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, बीईओ सम्राट शिवमणि और बीपीआरओ पुष्पेंद्र पुष्कर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे तक जांच-पड़ताल की।

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट में बिना अनुमति छात्राओं को बाहर ले जाने, शिक्षक के कथित आपत्तिजनक आचरण और विद्यालय प्रबंधन में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। प्रधानाध्यापक पर भी मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों से छिपाने का आरोप सही पाया गया।

 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद शिक्षक एहसान अख्तर और प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *