बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, कर्मचारियों को मिल सकता है डीए का तोहफा; नौकरी और रोजगार पर भी रहेगी नजर

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 5:30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक पर राज्य के 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद बिहार के सरकारी कर्मचारियों को भी राज्य सरकार से डीए बढ़ोतरी की उम्मीद है। परंपरा के अनुसार केंद्र के फैसले के बाद बिहार सरकार भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती रही है। ऐसे में अगर आज की कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने का फैसला होता है, तो छठ से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी।

Sponsored Advertisement

30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र

इससे पहले 28 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार विधानमंडल के सत्र को लेकर फैसला लिया गया था। विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार की ओर से द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।

पिछली बैठक में 44 प्रस्तावों को मिली थी मंजूरी

28 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में कुल 44 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इसमें आर्थिक अपराध इकाई पटना के विस्तार और क्षेत्रीय अपराध इकाइयों के बेहतर संचालन के लिए 143 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में नए नगर पुलिस अधीक्षक के पद तथा उनके कार्यालयों के संचालन के लिए 12 अन्य पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी।

अंडरग्राउंड रोड कनेक्टिविटी की होगी स्टडी

वहीं, ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने का फैसला भी लिया गया था। इसके साथ ही पटना में अंडरग्राउंड रोड कनेक्टिविटी की संभावनाओं का अध्ययन कराने के लिए 18 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

एक साल पूरा होने पर सरकार पर नजर

इधर, इसी महीने एनडीए सरकार का एक साल का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। ऐसे में आज की बैठक में नौकरी, रोजगार और विकास से जुड़े फैसलों पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिलता है या सरकार कोई और बड़ा फैसला लेती है।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *