भागलपुर के विशनपुर जीछो गांव में 501 कलशों की भव्य शोभायात्रा, 100 साल पुराने मंदिर के स्थान पर बन रहा भव्य मंदिर

भागलपुर के विशनपुर जीछो गांव में 501 कलशों की भव्य शोभायात्रा, 100 साल पुराने मंदिर के स्थान पर बन रहा भव्य मंदिरगोराडीह प्रखंड के विशनपुर जीछो गांव में आस्था, एकता और धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव के लगभग सौ वर्ष पुराने मंदिर को तोड़कर ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से बनाए जा रहे नए भव्य मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में 501 कलशों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

 

Sponsored Advertisement

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। गाजे-बाजे, डीजे और धार्मिक जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं का उत्साह और महिलाओं की लंबी कतार आकर्षण का केंद्र बनी रही।

 

इस अवसर पर वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव ने बताया कि गांव में लगभग सौ वर्ष पुराना मंदिर था, जिसे हटाकर नया मंदिर बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में पूरे समाज के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 तारीख को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही शाम पांच बजे से 48 घंटे के श्रीराम हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 11 तारीख को काले स्थान से शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया जाएगा। इसके बाद थाना के पास स्थित पोखर में कलश विसर्जन किया जाएगा।

 

वहीं, भूतपूर्व विश्वविद्यालय कर्मी गौतम प्रसाद यादव ने कहा कि पुराने मंदिर के स्थान पर नया मंदिर बनाया जा रहा है। इस कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें और विशनपुर जीछो गांव को हमेशा एकता के सूत्र में बांधे रखें।

 

आयोजकों के अनुसार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात्रि में निशा पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम गांव की एकता, आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रहा है।

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *