वैशाली में 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, राजधानी एक्सप्रेस से असम जाकर लाता था नशे की खेप

वैशाली में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन परिसर से 55 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश कुमार के रूप में हुई है, जो देसरी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजधानी एक्सप्रेस से असम जाकर हेरोइन की खेप लाता था और वैशाली समेत आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करता था।

दरअसल, यह पूरी कार्रवाई एसएसपी शुभांक मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना का सत्यापन करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने हाजीपुर जंक्शन परिसर में घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी महीने में चार से पांच बार राजधानी एक्सप्रेस से असम जाता था और वहां से हेरोइन की खेप लेकर लौटता था। इसके बाद वह वैशाली सहित आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 3 हजार 170 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और रेलवे टिकट भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल, बरामद मोबाइल फोन, आधार कार्ड और रेलवे टिकट के आधार पर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की खेप किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

Related Posts

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा बरामद, थाईलैंड से लौटीं पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार, चार बैग में छिपाकर लाई थीं 10 किलो नशीला पदार्थ

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा बरामद, थाईलैंड से लौटीं पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार, चार बैग में छिपाकर लाई थीं 10 किलो नशीला पदार्थ

सीवान मंडल कारा में अहले सुबह प्रशासन की बड़ी छापेमारी, साढ़े तीन घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान, मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप मिलने की चर्चा

सीवान मंडल कारा में अहले सुबह प्रशासन की बड़ी छापेमारी, साढ़े तीन घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान, मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप मिलने की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *