जामताड़ा में दीपावली और कालीपूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामताड़ा दीपावली एवं कालीपूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पर्व-त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों, आभूषण दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहरी बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया और दुकानदारों एवं व्यवसायियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

**बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा**

 

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय आभूषण दुकानदारों और व्यवसायियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। असामाजिक तत्वों और अराजकता फैलाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अशांति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

**गश्ती बढ़ाने का दिया निर्देश**

 

एसपी ने थाना स्तर पर टाइगर मोबाइल, क्यूआरटी, पीसीआर और नाका गश्ती दलों को नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। खासकर आभूषण दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया।

 

**कंट्रोल रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी**

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, डायल 112 और नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों को असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही गश्ती दलों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने और आम जनता से मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

इस दौरान एसडीपीओ वसीम रजा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी का भरोसा दिया।

 

**संवाददाता – संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

भागलपुर में गीदड़ को बचाने के चक्कर में पलटा सीएनजी टोटो, चालक समेत चार लोग घायल; चालक की हालत गंभीर

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरारपुर पुरानी सराय के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में सीएनजी टोटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि…

सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 की बड़ी सफलता, 251 मोबाइल बरामद; अब तक 1,111 फोन लौटाए गए

सहरसा : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के फेज-12 में पुलिस ने 251…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *