भागलपुर में गीदड़ को बचाने के चक्कर में पलटा सीएनजी टोटो, चालक समेत चार लोग घायल; चालक की हालत गंभीर

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरारपुर पुरानी सराय के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में सीएनजी टोटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गीदड़ आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं, टोटो चालक विजय मंडल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घायल टोटो चालक विजय मंडल नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक महाशय ड्योढ़ी का रहने वाला है। उसकी बहन शांति देवी ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस की ओर से उन्हें हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां विजय का इलाज चल रहा है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार लोग मुरारपुर पुरानी सराय के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक गीदड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने टोटो पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया।

 

हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 की बड़ी सफलता, 251 मोबाइल बरामद; अब तक 1,111 फोन लौटाए गए

सहरसा : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के फेज-12 में पुलिस ने 251…

जामताड़ा में दीपावली और कालीपूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामताड़ा दीपावली एवं कालीपूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पर्व-त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों, आभूषण दुकानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *