सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 की बड़ी सफलता, 251 मोबाइल बरामद; अब तक 1,111 फोन लौटाए गए

सहरसा : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के फेज-12 में पुलिस ने 251 गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को पुलिस केंद्र सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

 

Sponsored Advertisement

सहरसा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के पहले चरण से लेकर 12वें चरण तक कुल 1,111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत 2 करोड़ 6 लाख 42 हजार 83 रुपये बताई गई है।

 

अभियान के 12वें चरण में बरामद 251 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्तियों के गुम या खोए हुए मोबाइल फोन से संबंधित सनहा एवं प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों के माध्यम से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों में सदर थाना के श्याम बाबू ने 40 मोबाइल, सिमरी बख्तियारपुर थाना के प्रभात कुमार ने 34, बसनही थाना के रोशन कुमार रजक ने 32 तथा सोनवर्षाराज थाना के इमरान हुसैन इमरान ने 30 और रितिका कुमारी ने 28 मोबाइल फोन बरामद किए।

 

सहरसा पुलिस ने कहा कि अभियान की सफलता में संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें। साथ ही दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

Related Posts

भागलपुर में गीदड़ को बचाने के चक्कर में पलटा सीएनजी टोटो, चालक समेत चार लोग घायल; चालक की हालत गंभीर

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरारपुर पुरानी सराय के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में सीएनजी टोटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि…

जामताड़ा में दीपावली और कालीपूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामताड़ा दीपावली एवं कालीपूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पर्व-त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों, आभूषण दुकानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *