गोपालगंज में भैंस चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा, एसटीएफ की मदद से एक शातिर गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। एसटीएफ और गोपालगंज जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला पशु चोर गिरोह के एक सदस्य को सिवान जिले से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के बरहरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगामा गांव निवासी रोहित कुमार, पिता श्री किशुन प्रसाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

 

Sponsored Advertisement

**16 फरवरी को हुई थी दो भैंसों की चोरी**

 

मामला बीते 16 फरवरी 2026 का है। बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में सड़क किनारे बंधी दो भैंसों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। पशु स्वामी की शिकायत पर बरौली थाने में कांड संख्या 56/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

**एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम**

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ और थानाध्यक्ष बरौली के नेतृत्व में डीआईयू टीम को शामिल कर विशेष छापेमारी दल बनाया गया। टीम मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मिले सुराग के आधार पर एसटीएफ की मदद से सिवान जिले के बरहरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

 

**दिन में रेकी, रात में पिकअप से चोरी**

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में घूमकर मवेशियों की रेकी करते थे और रात में पिकअप वाहन लेकर पहुंचते थे। इसके बाद भैंसों और अन्य मवेशियों को चोरी कर बरहरिया ले जाया जाता था, जहां खैरुल बसर उर्फ ननकी और अखलाक नामक व्यक्तियों को बेच दिया जाता था।

 

**कई थाना क्षेत्रों में चोरी की बात कबूली**

 

आरोपी के अनुसार, गिरोह ने बरौली के अलावा मांझागढ़, गोपालपुर और महम्मदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर रही है। उसे विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के मवेशियों की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Related Posts

किशनगंज में शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला

बिहार के किशनगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने…

सीवान के महाराजगंज में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, दो जगह वार से मचा हड़कंप

सीवान: बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज शहर में कोचिंग करने आए एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए इस हमले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *