सीवान में अवैध पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; मलबे में तलाश के बीच मकान से भारी मात्रा में सुतली बम बरामद

सीवान: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक बुजुर्ग, दो युवक और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त मकान का मलबा हटाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की देर शाम अलमापुर गांव में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि मकान क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही जामो बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी और महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Sponsored Advertisement

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान करीब 70 वर्षीय अमरुद्दीन अहमद, 20 वर्षीय मुर्सकाल सिद्दीकी, 10 वर्षीय खुशबू सिद्दीकी, 8 वर्षीय अरशद सिद्दीकी और 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है। इनमें चार अलमापुर गांव के निवासी थे, जबकि राजकुमार उर्फ भोला बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया है।

इधर, घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी है। इसी दौरान एक मकान से बड़ी मात्रा में सुतली बम बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। मकान इरशाद नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मकान के लोग घर छोड़कर फरार हैं।

फिलहाल प्रशासन की कई टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों, पटाखा निर्माण और बरामद विस्फोटक सामग्री से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Posts

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *