मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में उदय कुमार तिवारी सम्मानित, महा दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन में निभाई अहम भूमिका

मधेपुरा जिले के खुर्दा महोत्सव में 20 और 21 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय महा दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और मंच संचालन के लिए औरंगाबाद कुश्ती संघ के सचिव उदय कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और गदा (गुर्ज) भेंट कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से औरंगाबाद जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बिहार कुश्ती संघ की ओर से तकनीकी पदाधिकारियों की टीम भेजी गई थी। इसमें वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह, कैमूर जिला कुश्ती संघ के सचिव भोरिक सिंह यादव उर्फ सोनू, गया के ऋतिक कुमार और औरंगाबाद के पहलवान निखिल कुमार शामिल थे। उदय कुमार तिवारी को भी प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता के दौरान तिवारी ने तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने मंच का संचालन भी प्रभावी ढंग से किया। उनके कार्यों से प्रभावित होकर आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद पप्पू यादव ने भी माइक के माध्यम से उदय कुमार तिवारी के मंच संचालन की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

उदय कुमार तिवारी औरंगाबाद जिले के छोटे से गांव काझवां के निवासी हैं। कुश्ती के क्षेत्र में वह लंबे समय से सक्रिय हैं। वह बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कोच की भूमिका निभा चुके हैं और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते रहे हैं।

खुर्दा महोत्सव में मिला यह सम्मान उनके खेल क्षेत्र में योगदान और आयोजन क्षमता को मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

औरंगाबाद से मधेपुरा तक उदय तिवारी की इस उपलब्धि की चर्चा है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी कुश्ती के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

Related Posts

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *