सिकंदरा में आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

जमुई जिले के सिकंदरा में आहर से एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के रवैय गांव निवासी राजो महतो के पुत्र मनोज महतो के रूप में हुई है। मनोज सोमवार की शाम से लापता था। मंगलवार को बरबांध आहर में उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस शुरुआती जांच में नशे की हालत में आहर में डूबने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह लछुआड़ थाना क्षेत्र के बरबांध आहर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान रवैय गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज महतो के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, मनोज सोमवार की शाम से ही घर से लापता था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Sponsored Advertisement

इधर, युवक की मौत को लेकर दो तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और सोमवार शाम आहर की ओर गया था। आशंका है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनोज के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान के साथ खून के धब्बे भी मिले हैं। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को आहर में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

वहीं, ग्रामीणों ने बरबांध आहर के आसपास शाम के समय शराबियों के जमावड़े पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Related Posts

सहरसा में नवरात्र के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग का निरीक्षण, पूजा पंडालों को सुरक्षा निर्देश

नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहरसा जिला प्रशासन सतर्क है। पूजा पंडालों और मेले में आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा आपात…

सहरसा में खाद्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी दूध, चिकन और पनीर जब्त कर किए गए नष्ट

बिहार के सहरसा में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *