17 हजार फीट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, लखनऊ में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

पटना से गुजरात के अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान पर बुधवार देर शाम अचानक बिजली गिर गई। घटना के वक्त विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। बिजली गिरने के बाद विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई।

बताया गया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 925 पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। विमान में करीब 170 यात्री सवार थे। लखनऊ के आसपास उड़ान के दौरान अचानक विमान पर बिजली गिरी। इसके बाद विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद विमान की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें उसकी नोज पिचकी हुई दिखाई दे रही है।

Sponsored Advertisement

बिजली गिरने के तुरंत बाद पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। स्थिति को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग की व्यवस्था की गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की विस्तृत जांच की। जांच में विमान के अगले हिस्से में नुकसान की पुष्टि हुई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने विमान को ग्राउंड कर दिया। इसी विमान को आगे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी नुकसान सामने आने के बाद उड़ान रद्द करनी पड़ी।

उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी उड़ान से यात्रा करने का विकल्प दिया गया। साथ ही यात्रियों के लिए टिकट का पूरा रिफंड लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

आधुनिक यात्री विमानों को बिजली गिरने जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। आमतौर पर बिजली विमान के बाहरी हिस्से से होकर गुजरती है और दूसरे हिस्से से बाहर निकल जाती है। हालांकि, इससे विमान के बाहरी हिस्से को तकनीकी नुकसान हो सकता है।

इस घटना में भी विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट की समय पर कार्रवाई से विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Posts

सीतामढ़ी में पुलिस-आपराधियों की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

सीतामढ़ी में पुलिस-आपराधियों की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

EOU की बड़ी रेड, 50 लाख कैश बरामद

EOU की बड़ी रेड, 50 लाख कैश बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *