सीवान में हथियार के बल पर CSP संचालक से 1.60 लाख की लूट, बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

सीवान में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से करीब 1 लाख 60 हजार रुपये समेत जरूरी सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाशों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास की बताई जा रही है। तीन की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी संचालक को ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी और हथियार दिखाकर लूटपाट की।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, अकोल्ही गांव निवासी सीएसपी संचालक इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया। अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद बैग को लूट लिया।

बताया जा रहा है कि बैग में करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद के अलावा दो लैपटॉप, पासबुक और कई जरूरी कागजात रखे हुए थे। बदमाशों ने सभी सामान अपने कब्जे में ले लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग भी की और बाइक से मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित सीएसपी संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ बदमाशों की पहचान करने में लगी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद इलाके में लोगों के बीच भी दहशत का माहौल है।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *