समस्तीपुर में युवक को गोली मारकर घायल, पुरानी रंजिश में फायरिंग का आरोप


समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत के जोगिया मठ के समीप गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गांव के ही एक युवक को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चला दी। इस दौरान एक गोली युवक के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

Sponsored Advertisement

घायल सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जोगिया मठ के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही कुंदन और प्रशांत नामक युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। सोनू के अनुसार, दोनों युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पूर्व में विवाद के दौरान उसके भाई पर पिस्टल तानकर धमकी दी गई थी। इसके बाद उसे भी जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप है।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर गोलीबारी के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की गई। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के पीछे शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा मामला भी हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *