नवगछिया में 6 वर्षीय बच्चे की हत्या: 24 घंटे में 3 गिरफ्तार, 2 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में 6 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को बलहा गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

 

मामले को लेकर मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 243/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलहा गांव निवासी मो. सत्तार, मो. सोनू और मो. हसनैन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित परिवार से बदला लेने के उद्देश्य से बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *