नवगछिया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियार बनाने वाले चार कारीगर गिरफ्तार

भागलपुर/नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना क्षेत्र के बांधा बहियार स्थित दियारा इलाके में संचालित कथित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान हथियार निर्माण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से अर्धनिर्मित हथियार, देसी पिस्टल, कारतूस, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि वीरबन्ना निवासी मृत्यंजय यादव अपने साढ़ू मुकेश यादव के साथ मिलकर बाहर से कारीगरों को बुलाकर अवैध रूप से हथियार बनाने का काम कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बांधा बहियार के दियारा क्षेत्र में छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देसी पिस्टल, छह कारतूस, पांच मैगजीन सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान वीरबन्ना निवासी मृत्यंजय यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तौसिक उर्फ साधो, मिर्जापुर बधो थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अरमान उर्फ मेहरूद्दीन, मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मुकेश यादव और भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार यादव शामिल हैं।

 

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *