सीवान में ट्रेन यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; घर से सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सीवान। महाराजगंज में रेल यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर अलग-अलग छापेमारी कर बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों में मंगलसूत्र, झुमका, बाली, नथुनी, पायल, कमरबंद, बिछिया समेत कई तरह के गहने शामिल हैं।

 

Sponsored Advertisement

पूरे मामले की जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। पुलिस के अनुसार, 28 जून को छपरा कचहरी से थावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री के ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। बताया गया कि पीड़ित बसंतपुर से महाराजगंज की ओर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास उसके ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी कर लिए गए।

 

घटना के बाद भगवानपुर हाट थाना में चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद सीवान के दरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव और सारण जिले के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर पर अलग-अलग छापेमारी की गई।

 

पुलिस के मुताबिक, जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए। इनमें सोने जैसे कई मंगलसूत्र, झुमके, बाली, मांग टीका, नाक की कील, नथुनी, लॉकेट और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी जैसे पायल, कमरबंद, बिछिया, बाजूबंद, ब्रेसलेट, अंगूठी, हाथ के छल्ले, चोटी समेत अन्य आभूषण भी बरामद किए गए।

 

वहीं, देवनारायण प्रसाद के घर से चांदी की दुल्हन पायल, सोने की कान की बाली, गले का छोटा हार, बाल की चोटी और कान का झुमका बरामद किया गया है।

 

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका और चोरी किए गए आभूषणों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Related Posts

रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक; चार घंटे सड़क जाम

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र…

जमुई में निजी क्लीनिक सील करने पर भड़के डॉक्टर, IMA ने 7 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का किया ऐलान

जमुई, शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जमुई जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्रवाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *