किशनगंज में रेलवे पटरी के किनारे मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू

किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत तातपौआ ग्राम पंचायत के कादोगांव हाट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी के किनारे मिट्टी खिसकने से सुरंगनुमा स्थिति उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। रेलवे पटरी के किनारे बनी दीवार के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण वहां खाली जगह बन गई थी। पिछले कुछ दिनों से यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों को आशंका थी कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना या दुर्घटना हो सकती है। बताया गया कि बरसात के दौरान पानी के बहाव के कारण दीवार के नीचे की मिट्टी धीरे-धीरे बह गई, जिसके बाद वहां सुरंगनुमा स्थिति बन गई।

 

फिलहाल एहतियात के तौर पर बोरियों में मिट्टी भरकर प्रभावित स्थान पर डाली गई है। मौके पर काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि यह स्थिति पिछले कुछ महीनों से बनी हुई है। बारिश के दौरान पानी के बहाव से मिट्टी खिसकने के कारण समस्या और बढ़ गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे से जुड़े अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके बाद 6 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे सीनियर डीसीएम अनूप सिंह से मामले को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और संबंधित मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिल चुकी है।

 

सीनियर डीसीएम ने बताया कि समस्या के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू भी करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य पूरा कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर अधिकारी अपने दायित्व के तहत उसका शीघ्र निष्पादन कराने के लिए तत्पर रहते हैं।

 

रेलवे अधिकारियों द्वारा सूचना मिलते ही मामले का संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य शुरू कराना स्थानीय स्तर पर राहत की बात है। हालांकि स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए रेलवे पटरी और आसपास की संरचनाओं का नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक रखरखाव किया जाए।

Related Posts

रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक; चार घंटे सड़क जाम

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र…

जमुई में निजी क्लीनिक सील करने पर भड़के डॉक्टर, IMA ने 7 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का किया ऐलान

जमुई, शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जमुई जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्रवाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *