फरियादियों के शेड में खड़ी हो रहीं पुलिसकर्मियों की बाइक, बैठने की जगह के लिए भटक रहे आगंतुक


आरा के कोईलवर थाना परिसर से आम लोगों की परेशानी सामने आई है। फरियादियों और आगंतुकों के बैठने के लिए बनाए गए शेड में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बाइक खड़ी की जा रही है। ऐसे में अपनी शिकायत और फरियाद लेकर थाना पहुंचने वाले लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कोईलवर थाना परिसर में आगंतुकों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड का इस्तेमाल इन दिनों बाइक पार्किंग के तौर पर किया जा रहा है। थाना पहुंचने वाले फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस अधिकारियों से मिलने के लिए आते हैं, लेकिन बैठने की जगह नहीं मिलने के कारण उन्हें परिसर में इधर-उधर खड़े रहना पड़ता है।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र के कार्यकाल में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह की ओर से थाना परिसर में आगंतुकों के बैठने के लिए शेड का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य थाना आने वाले फरियादियों को धूप और बारिश से राहत देने के साथ बैठने की सुविधा उपलब्ध कराना था।

लेकिन वर्तमान में इसी शेड में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बाइक खड़ी की जा रही है। थाना आने वाले लोगों का कहना है कि शेड में बाइक खड़ी होने के कारण आम लोगों के लिए बैठने की जगह नहीं बचती। संतरी ड्यूटी में तैनात जवान से जानकारी लेने पर बताया जाता है कि यह स्थान थाना स्टाफ की गाड़ियां रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए शेड का इस्तेमाल उसी उद्देश्य से होना चाहिए। पुलिसकर्मियों की बाइक खड़ी करने के लिए थाना परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।

फरियादियों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शेड को बाइक पार्किंग से मुक्त कराकर वहां आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि थाना पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *