गोपालगंज में ‘नीतीश संवाद’ की सफलता पर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन, जदयू पदाधिकारियों ने दी बधाई


गोपालगंज में जनता दल यूनाइटेड के ‘नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की सफलता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल का अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी।


गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित ‘नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को जदयू नेताओं ने सफल और प्रभावी बताया। कार्यक्रम की सफलता की खुशी में जदयू जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के आवास पर पहुंचे। यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Sponsored Advertisement

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ और जीविका दीदियों के सहयोग की सराहना की।

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता देवी और नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र कुमार चौधरी के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, संजय चौहान, समृद्धि वर्मा सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला कमेटी के पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में जिला महासचिव अखिलेश प्रसाद, संजय कुमार और विजेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता अभय पांडेय, जिला सचिव दशरथ सिंह और संतोष कुमार दास सहित कई नेता शामिल रहे। शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. इबरार खान, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, बरौली नगर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद पटेल और बैकुंठपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *