बटराहा में नाला निर्माण से जलजमाव से 95% राहत, स्थायी समाधान को लेकर अब भी सवाल

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 37 के बटराहा मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से लोगों को अब बड़ी राहत मिली है। मारूफगंज-बटराहा जाने वाली आरसीडी सड़क के किनारे नाला निर्माण का काम पूरा होने के बाद सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या करीब 95 प्रतिशत तक कम होने का दावा नगर निगम प्रशासन ने किया है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

 

Sponsored Advertisement

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2019 से सड़क किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश के साथ-साथ घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता था। बटराहा क्षेत्र सहरसा नगर निगम के सबसे अधिक जलजमाव प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।

 

उन्होंने कहा कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद सड़क पर जलजमाव की समस्या करीब 95 प्रतिशत तक दूर हो गई है। दुर्गापूजा से पहले लोगों को मिली इस राहत से स्थानीय लोगों में भी खुशी है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन वार्डों में अभी भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है, वहां नाला निर्माण और अन्य जरूरी कार्य कराकर लोगों को राहत देने का प्रयास जारी है।

 

वार्ड 34 के पार्षद प्रतिनिधि सिन्कु सिन्हा ने बताया कि लंबे समय से जलजमाव के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बारिश के दौरान पानी घरों तक पहुंच जाता था। नाला बनने के बाद सड़क से पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हुई है।

 

हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने मौजूदा जलनिकासी व्यवस्था को स्थायी समाधान मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि भविष्य में भारी बारिश होने पर दोबारा जलजमाव की स्थिति बन सकती है। लोगों ने नगर निगम से जलनिकासी की स्थायी और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बटराहा को हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सके।

 

 

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *