बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों का रेस्क्यू, 4 नर और 8 मादा सुरक्षित निकाले गए

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए 12 हिरणों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। ये हिरण जिले के पारू और साहेबगंज इलाके में बाढ़ के पानी के बीच फंसे मिले थे। हिरणों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी हिरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए 12 हिरणों में 4 नर और 8 मादा हिरण शामिल हैं। रेस्क्यू के दौरान एक हिरण घायल अवस्था में मिला। वन विभाग के चिकित्सक की निगरानी में घायल हिरण का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी 12 हिरणों को मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय अरण्य विहार में रखा गया है।

Sponsored Advertisement

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घायल हिरण के उपचार और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 12 हिरणों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व यानी VTR भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिरणों के रेस्क्यू का अभियान पूर्वी रेंज के रेंजर विकास कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। रेस्क्यू टीम में वनरक्षी राबिन कुमार, सूरज कुमार, शशिशेखर और मोती सहनी शामिल रहे। टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर हिरणों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

बाढ़ के पानी में वन्यजीवों के बहकर आने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी और रेस्क्यू में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में वन्यजीवों के मिलने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम भेजी जा रही है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Posts

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

अनंत सिंह के बागी तेवर से JDU में हलचल, प्रशांत किशोर बोले- बदलाव के समर्थन में हैं तो स्वागत है

कटिहार में डायल-112 टीम पर 50 रुपये लेने का आरोप, दो पुलिसकर्मी निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई

कटिहार में डायल-112 टीम पर 50 रुपये लेने का आरोप, दो पुलिसकर्मी निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *